गाय पर निबंध Essay on Cow in Hindi

4
2020

Essay on Cow in Hindi : गाय चार पैरों वाला ( चौपाया ) पालतू जानवर है । गाय एक सीधी – सादी जानवर होती है । गाय बहुत ही उपयोगी और लाभदायक जानवर है । गाय के एक मुँह , दो आँखें, दो कान, दो सींग, और एक लम्बी पूँछ होती है । दूध देने के लिए थन होता है । गाय के पैरो में खुर होता है, जो उसे आसानी से चलने में मदद करता है । गायका रंग काला, सफ़ेद, बादामी, चितकबरा और लाल होता है ।

गाय पर निबंध Essay on Cow in Hindi

Essay on Cow in Hindi
Essay on Cow in Hindi

गाय एक शाकाहारी जानवर है। वह भोजन के रूप में हरी घास और चारा खाती है। वह साग – सब्जी और अनाज भी खाती है।
 
गाय हमें दूध देती है। गाय का दूध मीठा होता है। गाय की कई नस्लें होती हैं। जिसमे जर्सी नस्ल की गाय अधिक मात्र में दूध देती है। गाय के दूध में प्रचूर मात्रा में पौष्टिक तत्व पाया जाता है। गाय का दूध हमे रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। बच्चों को इसका दूध विशेष तौर पर पीने की सलाह दी जाती है। जिससे उनका शरीर और दिमाग दोनों का उचित विकास हो सके। गाय के दूध से दही, पनीर, मक्खन और घी बनाई जाती है। गाय का दूध कई प्रकार के भोजन बनाने में उपयोग किया जाता है, जैसे – खीर, हलवा, मिठाई, इत्यादि। गाय का दूध हमारी अर्थव्यस्था में भी अपना योगदान देता है।
 

ये निबंध भी पढ़ें

गाय का हमारे जीवन में एक अलग ही स्थान है। गाय को हमलोग प्यार से गौ माता कहते है। हमारे समाज में गाय को पवित्र मानते है और इसकी पूजा करते है। कई धार्मिक कार्यो में गायों की पूजा की जाती है। गाय के गोबर से भी पूजा की जाती है। गायका मूत्र जिसे गौमूत्र कहते है, उसका भी अपना औषधिय गुण है। गाय के गोबर का उपला बनाकर जलावन के रूप में तथा खेतो में गोबर डालकर खाद के रूप में उपयोग किया जाता है। जिससे किसान की खेतो की उपजाऊ शक्ति बराबर बनी रहती है।

गाय पालन पूरे संसार में की जाती है। गाय को पालने में किसान वर्ग अपना गौरव मानते है।

Previous articleManohar ki sehat | मनोहर की सेहत
Next articleAmma Ki Tarqeeb | अम्मा की तरकीब
मेरा नाम श्रीमती स्मिता सिंह है। मै इस वेबसाइट "www.hindikahani.xyz" की लेखिका और संस्थापिका हूँ। मेरी शिक्षा बी.ए. (सोसियोलॉजी, ऑनर्स) मगध विश्वविद्यालय से हुई है। मुझे हिंदी विषय में बहुत रूचि है। मुझे हिन्दी विषय का विशेष ज्ञान है और मुझे अध्यापन का कई वर्षों का अनुभव है। मैंने इस शैक्षिक वेबसाइट को अपनी राष्ट्रीय भाषा हिंदी में सभी को मुफ्त शिक्षा देने की सोच के साथ शुरू किया है। जिससे इस विषय से सम्बंधित जानकारी ज्यादा-से-ज्यादा पाठकगण को प्राप्त हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here