घमंडी मोर की कहानी | Ghamandi Mor Ki Kahani

0
4

घमंडी मोर की कहानी (Ghamandi Mor Ki Kahani): यह कहानी एक मोर की है। जिसे अपनी खूबसूरती पर बेहद घमंड हो गया था। वह खुद को जंगल का सबसे खूबसूरत पक्षी समझता था। वह खुद के सामने सभी जानवरों की कमियां निकालता रहता था। जिसकी वजह से जंगल के बाकी पशु पक्षी का मन और दिल काफी दुखी हो चुका था।

बात ऐसी है कि मोर एक सुंदर दिखाई देने वाला पक्षी है। उसके पंख रंग -बिरंगे होते हैं। उसका गर्दन लंबी, नीली और सिर पर कलगी होती है। जिसकी वजह से जंगल के बाकी पशु -पक्षी और जानवर उसकी तारीफ करते थे। जिसके कारण मोर को धीरे-धीरे अपनी सुंदरता पर घमंड होने लगा था। वह अपने आप को जंगल का सबसे खूबसूरत पक्षी बताता तथा दूसरे जानवरों का मजाक बनता था।

घमंडी मोर की कहानी | Ghamandi Mor Ki Kahani

घमंडी मोर की कहानी
घमंडी मोर की कहानी

एक दिन मोर को नदी के किनारे एक सारस दिखाई दिया। उसने सारस को देखकर मुंह बना लिया। मोर सारस को हीन दृष्टि से देखते हुए कहता है- तुम कितने रंगहीन पक्षी हो! तुम्हारा शरीर तो कहीं से भी रंगीन नज़र नहीं आता, तुम एकदम सादे और फीके नजर आते हो। मोर की अपमान भरी बात सुनकर सारस कहता है, तुम्हारे पंख सचमुच बहुत सुंदर है। मेरा शरीर और पंख भले ही सुंदर और रंगीन नहीं है, पर इसमें कोई कमी तो नहीं है।

तुम अपने पंखों से ऊंची उड़ान तो नहीं भर सकते। जबकि मैं अपने पंखों से आसमान में बहुत ऊंचाई तक उड़ सकता हूं। इतना कह कर सारस उड़ता हुआ आकाश में बहुत ऊंचा चला गया। मोर शर्मिंदा होते हुए उसकी ओर देखता ही रह गया। इसके बाद मोर का घमंड टूट गया और वह सभी से अच्छा व्यवहार करना शुरू कर दिया।

सीख – उपयोगिता सुंदरता से बढ़कर है। हमें दिखावे से दूर रहना चाहिए।

ये कहानियाँ भी पढ़ें-

हमें फेसबुक और यूट्यूब पर फॉलो करें।

मोर को घमंडी क्यों कहा जाता है?

मोर एक सुंदर दिखाई देने वाला पक्षी है। उसके पंख रंग -बिरंगे होते हैं। उसका गर्दन लंबी, नीली और सिर पर कलगी होती है। जिसकी वजह से जंगल के बाकी पशु -पक्षी और जानवर उसकी तारीफ करते थे। जिसके कारण मोर को धीरे-धीरे अपनी सुंदरता पर घमंड होने लगा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here