बादशाह के तीन सवाल: मुल्ला नसरुद्दीन की कहानी | Badshah Ke Teen Sawal: Mullah Nasruddin Ki Kahani

0
1449

Badshah Ke Teen Sawal: Mullah Nasruddin Ki Kahani: एक बार की बात है। तुर्की के बादशाह के मन को तीन सवाल ने परेशान कर दिया था। उसने अपने दरबारियों से उस तीन सवाल के जवाब पूछे।

सवाल कुछ इस प्रकार के थे-

  1. दाँत किसका अच्छा होता है?
  2. खूबी कौन सी अच्छी होती है?
  3. लड़का किसका अच्छा होता है?

सभी दरबारी इन सवालों का जवाब ढूंढने में लग गए। सभी ने अपने-अपने जवाब बादशाह को बताएं। परंतु किसी भी दरबारी का जवाब बादशाह को संतुष्ट नहीं कर सका। तब दरबार का सबसे बुद्धिमान दरबारी उठकर इस सवाल का जवाब दिया।

  1. पहले सवाल का जवाब है दाँत हाथी का अच्छा होता है।
  2. दूसरे सवाल का जवाब है खूबियों में इल्म सबसे अच्छा होता है।
  3. तीसरे सवाल का जवाब है लड़का बादशाह का अच्छा होता है।

दरबार का सबसे होशियार दरबारी का भी जवाब सुनकर बादशाह को संतुष्टि नहीं मिली।

Badshah Ke Teen Sawal: Mullah Nasruddin Ki Kahani
Badshah Ke Teen Sawal: Mullah Nasruddin Ki Kahani

Badshah Ke Teen Sawal: Mullah Nasruddin Ki Kahani | बादशाह के तीन सवाल: मुल्ला नसरुद्दीन की कहानी

तभी बादशाह को मुल्ला नसरुद्दीन की याद आई। मन ही मन बादशाह कह रहा था कि उसके यह तीन सवाल का जवाब मुल्ला के पास जरूर होंगे। बादशाह ने तुरंत मुल्ला नसरुद्दीन को दरबार में हाजिर होने का आदेश दिया। दरबारी मुल्ला के घर गया और उसे दरबार में पेश कर दिया। बादशाह ने मुल्ला नसरुद्दीन से वही तीन सवाल के जवाब मांगे। मुल्ला को जवाब देते तनिक भी देरी नहीं हुई। वह तुरंत पहले सवाल का जवाब दिया।

  1. पहले सवाल का जवाब है दाँत हल का अच्छा होता है।
  2. दूसरे सवाल का जवाब दिया खूबियों में हिम्मत सबसे ऊपर होता है।
  3. तीसरे सवाल का जवाब दिया लड़का गाय का सबसे अच्छा होता है।

बादशाह ने तीनों सवाल का जवाब सुनकर नसरुद्दीन से कहा – क्या वे अपने इस बात को साबित कर सकते हैं। मुल्ला नसरुद्दीन तपाक से बोला जी आलमपनाह! मैं साबित कर सकता हूँ। वह अपनी बात को साबित करने के लिए बोलना शुरु कर दिया।

आपके पहले सवाल का जवाब है दाँत हल का इसीलिए अच्छा होता है कि उसी की सहायता से जमीन जोती और उसमें अनाज बोई जाती है। जिससे पैदावार बढ़ती है। जिसके जरिए संसार के सारे लोगों का जीवन चलता है। जब जमीन जोती ही नहीं जाएगी तो संसार का पेट कैसे चलेगा।

दूसरे सवाल का जवाब है खूबियों में हिम्मत सबसे ऊपर होता है। क्योंकि हिम्मत के बिना हम संसार में कुछ नहीं कर सकते हैं। इसलिए हर मनुष्य में हिम्मत होनी चाहिए।

तीसरे सवाल का जवाब है गाय का लड़का अच्छा होता है। गाय का लड़का मतलब बछड़ा अच्छा होता है क्योंकि वह बड़ा होकर बैल बनता है। उसी को हल में लगाकर खेत जोता जाता है। जिससे किसान खेतों में अनाज बोता है और फसल उगाता है। यदि बछड़ा ना हो तो जमीन कैसे जोती जाएगी।

मुल्ला नसरुद्दीन ने तीनों सवाल का जवाब इतने आत्मविश्वास और जोरदार ढंग से दिया कि बादशाह को उसके जवाब से संतुष्टि मिल गई। इस तरह के नायाब जवाब देकर मुल्लाह बादशाह के नजरों में और भी बुद्धिमान साबित हो गया ।

ये कहानियाँ भी पढ़ें-

हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here