Table of Contents
भाषा Bhasha – Language Definition
भाषा किसे कहते हैं? भाषा कितने प्रकार के होते हैं?
यें भी पढ़ें : वर्णमाला किसे कहते है
![]() |
मौखिक भाषा Bhasha – Language Definition |
भाषा कितने प्रकार के होते हैं?
भाषा दो प्रकार के होते हैं :
- मौखिक भाषा
- लिखित भाषा
मौखिक भाषा किसे कहते हैं?
मौखिक भाषा : जब हम बोलकर अपनी बात दूसरों तक पहुँचाते हैं और दूसरों की बात सुनकर समझते हैं, तो वह मौखिक भाषा कहलाता है।
लिखित भाषा किसे कहते हैं?
लिखित भाषा : जब हम पुस्तक, पत्र या भाषा के किसी भी दुसरे लिखित रूप द्वारा अपनी बातें दूसरों तक पहुँचाते हैं और दूसरों की बात पढ़कर समझते हैं, तो वह लिखित भाषा कहलाता है।
![]() |
लिखित भाषा Bhasha – Language Definition |
राष्ट्रभाषा किसे कहते हैं?
जिस भाषा को देशभर में ज्यादा-से-ज्यादा बोला और समझा जाता है उसे राष्ट्रभाषा कहते हैं।
- भारत की राष्ट्रभाषा हिन्दी है।
- हर वर्ष 14 सितम्बर को हम हिन्दी दिवस मनाते हैं।
अन्य भाषाएँ
संसार में बहुत-सी भाषाएँ बोली और लिखी जाती हैं। आपने अपने आस-पास बहुत-से ऐसे व्यक्ति देखे होंगे, जो अलग-अलग राज्यों से आए होंगे; जैसे- कोई महाराष्ट्र का, तो कोई पंजाब का; कोई गुजरात का, तो कोई बंगाल का और कोई उड़ीसा का। सबकी अपनी-अपनी भाषा है।
जानें कुछ भाषाएँ
राज्य भाषा
गुजरात गुजराती
महाराष्ट्र मराठी
पंजाब पंजाबी
पश्मिम बंगाल बांगला
तमिलनाडु तमिल
कर्नाटक कन्नड़
इत्यादि
यें भी पढ़ें : हिंदी मात्रा | Hindi Matra
लिपि किसे कहते हैं?
लिपि: हर भाषा को अलग-अलग तरीके से लिखा जाता है। लिखने का यह ढंग ही लिपि कहलाता है। कुछ प्रमुख भाषाओं एवं उनकी लिपियों के नाम इस प्रकार हैं-
हिन्दी, संस्कृत, गुजराती, मराठी, नेपाली – देवनागरी
अंग्रेजी रोमन
उर्दू फ़ारसी
पंजाबी गुरुमुखी
बांगला बांगला
![]() |
देवनागरी लिपि |

Author & Co-founder of hindikahani.xyz
Nice Explanation