ग्रह और तारे में अंतर | Difference Between Planet and Star in Hindi

0
2057

ग्रह और तारे में अंतर (Difference Between Planet and Star in Hindi)

Difference Between Planet and Star in Hindi
Difference Between Planet and Star in Hindi

Difference Between Planet and Star in Hindi | ग्रह और तारे में अंतर

ग्रह- कुछ खगोलीय पिंड जिनके पास अपनी ऊष्मा और प्रकाश नहीं होती है। यह तारों के प्रकाश से प्रकाशित होते हैं। यह तारों की तरह टिमटिमाते नहीं है। हमारे सौरमंडल में आठ ग्रह है। यह सारे ग्रह सूर्य से एक निश्चित दूरी पर स्थित है। यह ग्रह है- बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण। सभी आठों ग्रह सूर्य के चारों ओर एक निश्चित दूरी पर परिक्रमा करते रहते हैं। जिसे कक्षा (Orbit) कहते हैं।

बुध, सूर्य के सबसे नजदीक का ग्रह है। यह सूर्य की एक पूरी परिक्रमा करने में 88 दिन का समय लेता है। आकार और आकृति में शुक्र, पृथ्वी के लगभग एक समान होता है। इसीलिए इसे “पृथ्वी की बहन” भी कहते हैं। ग्रह गैसीय, तरल, बर्फीला, ठोस होते हैं। शनि और अरुण ग्रह के पास अपने रिंग होते हैं। धरती से यह रिंग एक बहुत ही शक्तिशाली टेलिस्कोप की सहायता से देखा जा सकता है। तारों की तुलना में ग्रहों का आकार छोटा होता है। ग्रह, तारों की तरह टिमटिमाते नहीं है।

तारा- कुछ खगोलीय पिंड बहुत बड़े और गर्म होते हैं। यह हाइड्रोजन और हीलियम गैसों से बने होते हैं। इनके पास अपनी ऊष्मा और प्रकाश होते हैं। यह पिंड काफी मात्रा में ऊष्मा और प्रकाश उत्सर्जित करते हैं। इस खगोलीय पिंड को “तारा” कहते हैं।

अंतरिक्ष में यह तारे अनगिनत होते हैं। यह तारे हमें काफी छोटे दिखाई पड़ते हैं। क्योंकि यह हम से काफी दूरी पर स्थित है। अधिक दूर होने की वजह से इनकी ऊष्मा भी हमें प्राप्त नहीं होती। सूर्य भी एक तारा है। रात में हमें कुछ तारे एक पैटर्न के रूप में दिखाई पड़ते हैं जिसे तारामंडल (Constellation) कहते हैं। जैसे- सप्तर्षी। यह 7 तारों का एक समूह है। तारे अपनी एक स्थिति में स्थिर होते हैं। रात के समय में यह तारे टिमटिमाते नजर आते हैं। हमारे सौरमंडल में एक ही तारा है वो सूर्य है। एक सौरमंडल में एक ही तारा होता है।

ये भी पढ़ें-

हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Previous articleSun in Hindi | सूर्य क्या है
Next articleब्रह्मांड किसे कहते हैं | Brahmand Kise Kahate Hain
मेरा नाम श्रीमती स्मिता सिंह है। मै इस वेबसाइट "www.hindikahani.xyz" की लेखिका और संस्थापिका हूँ। मेरी शिक्षा बी.ए. (सोसियोलॉजी, ऑनर्स) मगध विश्वविद्यालय से हुई है। मुझे हिंदी विषय में बहुत रूचि है। मुझे हिन्दी विषय का विशेष ज्ञान है और मुझे अध्यापन का कई वर्षों का अनुभव है। मैंने इस शैक्षिक वेबसाइट को अपनी राष्ट्रीय भाषा हिंदी में सभी को मुफ्त शिक्षा देने की सोच के साथ शुरू किया है। जिससे इस विषय से सम्बंधित जानकारी ज्यादा-से-ज्यादा पाठकगण को प्राप्त हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here