Indoor Plants for Oxygen in Hindi | इनडोर प्लांट्स

0
2075

Indoor Plants for Oxygen in Hindi: इनडोर प्लांट्स वे पौधे होते हैं, जिन्हें हम अपनी सुविधा के अनुसार घर के अंदर लगा सकते हैं। बालकनी, कमरा, रसोई घर की खिड़की, बरामदा (गैलरी) जैसी जगहों पर हम इन पौधों को रखने की व्यवस्था कर सकते हैं।

इस प्रकार के पौधे बड़े तथा छोटे सभी प्रकार के घरों की सुंदरता बढ़ाते हैं। इन पौधों से हम घर की सुंदरता के साथ-साथ हमारे शरीर के अंदर ऑक्सीजन तथा नई उर्जा लाने में सहायक हो पाते है। सब को ज्ञात है कि धरती पर पेड़ पौधों की संख्या में लगातार कमी होती जा रही है। पेड़ पौधों को न काटकर तथा नए पेड़ पौधे लगाकर हम धरती को हरा-भरा रख सकते हैं।

इसी कोशिश में हम, आप सभी की जानकारी के लिए कुछ चुनिंदा इनडोर प्लांट्स (Indoor Plants for Oxygen in Hindi) के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आसानी से हमारे आस-पास के नर्सरी तथा फुटकर विक्रेता से प्राप्त किया जा सकता है। जिसे घर के अंदर रखकर ऑक्सीजन की मात्रा को बरकरार रख सकते हैं। वे पौधे कुछ इस प्रकार नीचे की सारणी में दिए गए हैं।

indoor plants for oxygen
indoor plants for oxygen in Hindi

Indoor Plants for Oxygen at Home | इनडोर प्लांट्स

एलोवेरा का पौधा | Aloe Vera

एलोवेरा (Aloe Vera)

एलोवेरा हर जगह आसानी से प्राप्त हो जाने वाला पौधा है। एलोवेरा घर के वातावरण को स्वच्छ रखता है। इसे बहुत मात्रा में सूर्य की रोशनी तथा पानी की जरूरत नहीं पड़ती है। इसलिए हर जगह आसानी से यह अपना विकास कर सकता है। इसमें पानी की मात्रा का उपयोग कम किया जाता है। मिट्टी की नमी को देख करके ही एलोवेरा के गमले में पानी की को डालें। ऐसा नहीं करने से और ज्यादा पानी की पूर्ति करने से इसकी जड़ें गलने लगती है। जिससे हमारे पौधे को नुकसान पहुंचता है। एलोवेरा को घरेलू तथा औषधीय उपयोग में लाया जाता है। विशेषकर यह बालों तथा त्वचा की समस्या को दूर करता है।

मनी प्लांट | Money Plant / Epipremnum aureum – Devil’s Ivy

मनी प्लांट (Money Plant)

मनी प्लांट अधिकांश घरों में आसानी से दिखाई दिए जाने वाला पौधा है। यह एक चर्चित घरेलू पौधा है।
हमारे समाज में लोगों का मानना है कि यह पौधा घर के आर्थिक मजबूती में मदद करता है। मनी प्लांट बहुत ज्यादा मात्रा में हमें ऑक्सीजन देता है। इस पौधे की खासियत यह है कि मिट्टी के अलावा केवल पानी में भी यह अपना वृद्धि करता रहता है। इसे घर के कमरे में भी आसानी से लगाया जा सकता है। मनी प्लांट को जमीन पर (क्रीपर) रस्सी के सहारे (क्लाइंबर) तथा हैंगिंग बास्केट में भी लगा सकते हैं।

पीस लिली का पौधा | Pathiphyllum

पीस लिली (Peace Lily Plant)

पीस लिली, यह इंडोर प्लांट जो अपने नाम के अनुसार घर का वातावरण स्वच्छ, शांत और ऊर्जावान बनाए रखता है। इस पौधे में हानिकारक गैसों को अवशोषित करने की क्षमता होती है। यह पौधे अपनी हल्की-हल्की खुशबू से वातावरण को सुगंधित रखता है।

स्नेक का पौधा | Snake Plant

स्नेक प्लांट (Snake Plant)

स्नेक प्लांट दिखने में किसी सांप की तरह ही होते हैं। इसलिए इसका नाम स्नेक प्लांट दिया गया है। इस प्लांट को बहुत ज्यादा रखरखाव की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इसे थोड़ी सी देखभाल करके भी लगाया जा सकता है। यह बड़ी और छोटी पत्तियों वाले भी होते हैं।

एरेका पाम का पौधा | Areca Palm

ऐरीका पाम (Areca Palm)

ऐरेका पाम घर के अंदर की उमस (ह्यूमिडिटी) को दूर करने वाला होता है। यह घर की हवा को शुद्ध रखता है। यह पौधा रात में भी ऑक्सीजन प्रदान करता है। इस पौधे को सीधे धूप की रोशनी में न रखकर अर्थात धूप की गर्मी में भी यह वृद्धि करता है।

स्पाइडर का पौधा | Spider Plant

स्पाइडर प्लांट (Spider Plant)

स्पाइडर प्लांट को एरोप्लेन प्लांट ,रिबन प्लांट भी कहते हैं। यह प्लांट घर की खूबसूरती के साथ-साथ हवा को शुद्ध करता है। इस पौधों को प्रतिदिन पानी देने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। स्पाइडर प्लांट अपनी वृद्धि करती हुई गमले से बाहर आने लगती है। नए पौधे को लगाने के लिए बाहर आ रही इस पौधे के तने को काट कर दूसरे गमले में आसानी से लगा सकते हैं।

फिलौंडेड्रोन का पौधा | Philodendron Plant

फिलॉडेंड्रॉन पौधा (Philodendron Plant)

फिलौंडेड्रोन का पौधा, इस पौधे की कई प्रजाति होती है। इस पौधे को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है। इस पौधे को सूर्य की सीधी रोशनी में ना रखकर तथा जरूरत के अनुसार पानी देते रहने की आवश्यकता होती है। इसे बहुत ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं पड़ती है। यह घर के वातावरण को शुद्ध रखने में बहुत मददगार होता है।

रबड़ का पौधा | Rubber Plant

रबड़ प्लांट

‌रबर प्लांट गहरे हरे रंग की चौड़ीपत्ती वाला होता है। यह पौधा वृद्धि करके काफी ऊंचाई वाली 15-20 फुट तक ऊंचा हो जाता है। इसे समय-समय पर छंटाई करके मनचाहा ऊंचाई रख सकते है।

‌तुलसी का पौधा | Green Tulsi

ग्रीन तुलसी (Green Tulsi)

तुलसी का पौधा बहुत ही आसानी से प्राप्त हो जाने वाला पौधा है। यह हिंदू समाज के लिए पवित्र और पूज्यनीय पौधा है। पूज्यनीय होने के साथ-साथ यह हमारे वातावरण को अनेक प्रकार के हानिकारक जीवाणुओं से सुरक्षित रखता है। तुलसी का पौधा हमें प्रचूर मात्रा में ऑक्सीजन देता है। तुलसी की पत्तियों को औषधि के रूप में, जैसे- खांसी, जुकाम, सर्दी में सेवन करने से हमारे शरीर को काफी राहत देता है।

बांस का पौधा | Bamboo Plant

बांस प्लांट

बांस का पौधा शुभ फल देने वाला होता है। इससे लोग शुद्ध वायु के साथ-साथ गुडलक की भी प्राप्ति करते हैं। एक बांस के पौधे में कई कोंपले उपजते रहते हैं। जो समृद्धि का सूचक माना जाता है। यह पौधे ऑक्सीजन भी काफी मात्रा में देते हैं।

लेडी पाम का पौधा | Lady Palm

लेडी पाम (Lady Palm)

लेडी पाम बहुत ही सुंदर आकर्षक पत्तियों वाला पौधा है। यह हमें ऑफिस, सार्वजनिक जगह, बागिचों में देखने को मिल जाता है। इस पौधे को हम अपने घर के बालकनी में आसानी से लगा सकते हैं। यह पौधा वातावरण के हानिकारक तत्व को अवशोषित कर शुद्ध हवा प्रदान करता है। जिससे हम काफी सारी बीमारियों को दूर रखते हैं।

ये भी पढ़ें-

FAQ – About Indoor Plants for Oxygen

ऐसा कौन सा वृक्ष है, जो 24 घंटे ऑक्सीजन देता है?

पीपल 24 घंटे ऑक्सीजन देता है। पीपल ही ऐसा वृक्ष है जो रात में भी ऑक्सीजन देता है।

पेड़ पौधों की देखभाल कैसे करते हैं?

अगर कोई पौधा कई दिनों से घर के अंदर हो तो इसे अचानक तेज धूप में न रखें। एक दो दिन के लिए इसे
छांव में ही रखें।
जब पौधे को नए गमले में डाला जा रहा हो तो उसमें नई मिट्टी उपयोग करें और यह भी ध्यान रहे कि मिट्टी
प्रदूषित न हो।
बाहर के पौधों की तरह ही अंदर के पौधों को पानी की आवश्कता होती है।

नीम का पेड़ कितने घंटे ऑक्सीजन देता है?

नीम, बरगद और तुलसी के पेड़ एक दिन में 20 घंटे से ज्यादा समय तक ऑक्सीजन का निर्माण करते हैं।

ऐसा कौन सा पेड़ है जो कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ता है?

अर्जुन का पेड़, यह पेड़ हवा से कार्बन डाई ऑक्‍साइड और दूषित गैसों को सोख कर ये उन्‍हें ऑक्‍सीजन
में बदल देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here