Swasthya Adhikari Ko Safai Hetu Patra | स्वास्थ्य अधिकारी को सफाई हेतु पत्र

0
19365

मोहल्ले/कॉलोनी की सफाई हेतु स्वास्थ्य अधिकारी को प्रार्थना पत्र (swasthya adhikari ko safai hetu patra)

सेवा में,
श्रीमान् स्वास्थ्य अधिकारी,
दिल्ली नगर निगम,
नई दिल्ली
विषय – मोहल्ले/कॉलोनी की सफाई हेतु स्वास्थ्य अधिकारी को प्रार्थना पत्र (swasthya adhikari ko safai hetu patra)

महोदय,

सविनय निवेदन यह है कि मैं अपने मोहल्ले लाजपत नगर (अपने मोहल्ले का नाम लिखें) रहने वाला हूँ/रहने वाली हूँ। यहां की सफाई व्यवस्था की स्थिति बहुत ही दयनीय है। मोहल्ले में सफाई कर्मी के नहीं आने से जगह-जगह, कूड़े, कचरे का ढेर लग गया है। वातावरण दूषित हो रहा है। नालियों का गंदा पानी भी सड़क पर बहने लगा है। चारों तरफ बदबू और मक्खी, मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जिसके कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलने लगी है।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मेरे मोहल्ले में जल्द-से-जल्द सफाई की समुचित व्यवस्था कराई जाए। इसके लिए मैं आपका सदा आभारी रहूँगा/रहूँगी।

भवदीय
क. ख. ज. (अपना नाम लिखें)
दिनांक

Swasthya Adhikari Ko Safai Hetu Patra
Swasthya Adhikari Ko Safai Hetu Patra

ये पत्र भी पढ़ें-

हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here