Ten Lines on Dussehra in Hindi | दशहरा पर 10 लाइन का निबंध

0
1733

Ten Lines on Dussehra in Hindi (दशहरा पर 10 लाइन का निबंध): दशहरा हिंदू (सनातन) धर्म का एक बड़ा और धार्मिक त्योहार है। यह त्योहार पूरे भारतवर्ष में बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार प्रत्येक वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।

दशहरा को विजयादशमी तथा दुर्गा पूजा के नाम से भी जानते हैं। दशहरे को विजयादशमी इसलिए कहा जाता है क्योंकि मां दुर्गा ने इसी दिन महिषासुर नामक राक्षस का वध किया था।

भगवान श्री राम जी ने माँ दुर्गा की आराधना कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया था। माँ का आशीर्वाद प्राप्त कर उन्होंने लंका के राजा रावण का वध कर दिया था।

दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय तथा बुराई के अंत का प्रतीक है। दशहरा शब्द का शाब्दिक अर्थ होता है दस बुराइयों को नाश करना। दशहरे के दिन शस्त्र पूजा करने की भी परंपरा है। इस दिन प्राचीन काल से ही शस्त्र पूजा करने की परंपरा चली आ रही है।

इस दिन देवी अपराजिता की पूजा करने की परंपरा है। जिनका आशीर्वाद प्राप्त कर हम विजयी होते हैं। इस पूजा में मां दुर्गा के रूप रणचंडी मां के समक्ष अस्त्र-शस्त्रों को रखकर पूजा की जाती है तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यह परंपरा रामायण काल से चली आ रही है। प्राचीन समय में राजा-महाराजा तथा क्षत्रीय इस दिन शस्त्र पूजा करते थे ताकि वे अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सके। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ-साथ खुशियों का त्योहार है।

Ten Lines on Dussehra in Hindi
Ten Lines on Dussehra in Hindi (दशहरा पर 10 लाइन का निबंध)

Ten Lines on Dussehra in Hindi | दशहरा पर 10 लाइन का निबंध निम्नलिखित हैं-

  1. दशहरा प्रत्येक वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।
  2. यह हिंदुओं का बड़ा और बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है।
  3. दशहरा को अन्य नाम दुर्गा पूजा तथा विजयादशमी के नाम से भी जानते हैं।
  4. यह त्योहार भगवान श्री राम द्वारा लंका के राजा रावण का वध किए जाने के उपलक्ष में मनाया जाता है।
  5. दशहरे में नौ दिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है तथा दसवें दिन दशहरा मनाई जाती है।
  6. दशहरे के दिन जगह-जगह रामलीला तथा मेले का आयोजन किया जाता है।
  7. दशहरा मेला का आनंद बच्चे, महिला, पुरुष, बुजुर्ग सभी समान रूप से उठाते हैं।
  8. दशहरे के दिन लंका दहन किया जाता है। जिसमें रावण के साथ-साथ उनके भाई कुंभकरण तथा बेटा मेघनाद का पुतला जलाया जाता है।
  9. दशहरा असत्य पर सत्य की जीत के साथ साथ उमंग, खुशी तथा नई उर्जा के संचार का त्योहार है।
  10. दशहरा के दिन माँ दुर्गा की प्रतिमा को पवित्र स्थान पर विसर्जन किया जाता हैं।

ये निबंध भी पढ़ें-

हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here