10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi | महात्मा गांधी पर 10 लाइन का निबंध

Ten Lines on Mahatma Gandhi in Hindi: महात्मा गांधी पर 10 वाक्य का निबंध

0
2681

10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi: महात्मा गांधी जी ने भारत देश को अंग्रेजों से मुक्त कराने में अपना अहम योगदान दिया था। वह सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने समाज को सत्य और अहिंसा के पथ पर चलने की सीख दी है। समाज में फैले अनेक प्रकार की सामाजिक कुरीतियों, जैसे- अस्पृश्यता (छुआ-छूत), अशिक्षा, अमीरी-गरीबी की असमानता, सामाजिक ऊँच-नीच को दूर करने के लिए हमेशा प्रयास करते रहे थे।

महात्मा गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर जिले में हुआ था। वर्ष 2007 से गांधी जयंती को संयुक्त राष्ट्र ने विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी और तब से इस दिन विश्व अहिंसा दिवस मनाया जाता है। गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है। उन्हें अलग-अलग उपनाम से भी जानते हैं। उन्हें महात्मा, बापू एवं राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित करते हैं। वे भारत देश के राष्ट्रपिता है। सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने गांधी जी के लिए राष्ट्रपिता शब्द से संबोधित किया था। बाद में भारत सरकार ने इस नाम को मान्यता दे दी।

10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi
10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi

महात्मा गांधी पर 10 लाइन का निबंध | 10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi

महात्मा गांधी जी पर 10 वाक्य निम्नलिखित है-

  1. गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है।
  2. गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर जिला में हुआ था।
  3. उनके पिताजी का नाम करमचंद गांधी तथा माता जी का नाम पुतलीबाई था।
  4. गांधी जी के पिताजी एक दीवान थे।
  5. उनकी शादी मात्र 13 वर्ष की आयु में कस्तूरबा गांधी से कर दिया गया था।
  6. गांधीजी के चार बेटे हुए- हरीलाल गांधी, मणिलाल गांधी, रामदास गांधी तथा देवदास गांधी।
  7. इन्हें भारत देश का राष्ट्रपिता कहा जाता है।
  8. गांधी जी सत्य और अहिंसा के पथ पर चलने की सीख दीए है।
  9. गांधी जी की प्राथमिक शिक्षा गुजरात के राजकोट शहर तथा कानून की शिक्षा लंदन से प्राप्त हुई है।
  10. गांधी जी की हत्या 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर कर दी थी।

ये निबंध भी पढ़ें-

हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

FAQ – Ten Lines on Mahatma Gandhi in Hindi

महात्मा गाँधी को राष्ट्रपिता का दर्जा किसने दिया?

सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने गांधी जी के लिए राष्ट्रपिता शब्द से संबोधित किया था। बाद में भारत सरकार ने इस नाम को मान्यता दे दी।

महात्मा गांधी के बेटे का नाम क्या था?

गांधीजी के चार बेटे हुए- हरीलाल गांधी, मणिलाल गांधी, रामदास गांधी तथा देवदास गांधी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here