10 Lines on Diwali in Hindi | दिवाली पर 10 लाइन का निबंध

Ten Lines on Diwali in Hindi (दिवाली पर 10 वाक्य का निबंध): दिवाली हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण तथा पौराणिक त्योहार है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

0
1798

10 Lines on Diwali in Hindi (दिवाली पर 10 लाइन का निबंध): दिवाली हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण तथा पौराणिक त्योहार है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दीवाली शब्द का अर्थ होता है- दीपों की आवली, अर्थात दीपों की पंक्तियाँ

इस त्योहार को लोग मुख्य रूप से एक साथ कई दीपों को जलाकर मनाते हैं। इसे रोशनी का त्योहार भी कहते हैं। इस दिन भगवान श्री राम जी ने 14 वर्ष का वनवास काटकर तथा लंका के राजा रावण का वध कर वापस अयोध्या लौटे थे। भगवान श्री राम जी का वापस अयोध्या लौटने की खुशी में दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। दिवाली का त्योहार बहुत ही पावन त्योहार है।

10 Lines on Diwali in Hindi
10 Lines on Diwali in Hindi

इस त्योहार को मनाने के लिए लोग दिवाली के कुछ दिन पहले से ही अपने घर की साफ-सफाई तथा रंगाई में लग जाते हैं। दिवाली के दिन लोग अपने घर को ज्यादा-से-ज्यादा साफ-सुथरा रखते हैं। इस दिन लोग विभिन्न प्रकार के दीये तथा साज सजावट से अपने घर को सजाते हैं। दिवाली के दिन सुंदर-सुंदर रंगोली बनाकर घर को सजाते हैं। इस दिन भगवान श्री गणेश तथा माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है।

दिवाली की शुरुआत धनतेरस मनाने के साथ होती है। धनतेरस के दिन भगवान श्री गणेश तथा माता लक्ष्मी की प्रतिमा खरीदी जाती है। इस दिन लोग पीतल, सोने, चांदी की बनी वस्तुएं भी खरीदते हैं। दिवाली की दिन लोग एक दूसरे को मिठाइयां तथा उपहार भेंट करते हैं। बच्चे तथा युवा पटाखा जलाकर तथा आतिशबाजी कर दिवाली की खुशियां मनाते हैं। इस दिन लोग अपने घरों में मिठाइयां तथा पुआ-पकवान बनाते हैं। इस त्योहार के दिन लोग तरह-तरह के मिठाइयां तथा पकवान खाते हैं। दिवाली खुशी तथा मस्ती से भरा त्योहार है।

दिवाली पर 10 लाइन का निबंध | 10 Lines on Diwali in Hindi

दिवाली पर 10 पंक्तियां निम्नलिखित है-

  1. दिवाली हिंदुओं का महत्वपूर्ण और लोकप्रिय त्योहार है।
  2. यह त्योहार हर साल कार्तिक माह में मनाया जाता है।
  3. दिवाली का त्योहार भगवान श्री राम जी के 14 वर्ष का वनवास काटकर तथा लंका के राजा रावण का वध कर वापस लौटने की खुशी में मनाया जाता है।
  4. दिवाली को दीपावली तथा दीपोत्सव भी कहते हैं।
  5. दिवाली का त्योहार धनतेरस मनाने के साथ शुरू होता है।
  6. धनतेरस के दिन भगवान श्री गणेश तथा देवी लक्ष्मी जी की प्रतिमा खरीदने की परंपरा है।
  7. दिवाली की शाम भगवान श्री गणेश तथा माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है।
  8. इस दिन लोग अपने घरों को मिट्टी की दीया मोमबत्ती तथा बिजली के सुंदर-सुंदर रोशनी से सजाते हैं।
  9. दिवाली के दिन लोग एक दूसरे को मिठाईयां एवं उपहार भेंट करते हैं।
  10. यह त्योहार असत्य पर सत्य तथा अंधकार पर रोशनी की जीत का त्यौहार है।

ये निबंध भी पढ़ें-

हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here