Days Name In Hindi | दिनों के नाम

Seven Days Name In Hindi And English (सप्ताह के 7 दिनों के नाम) – Name of All Days in A Week

0
1454

Days Name In Hindi (दिनों के नाम): एक वर्ष, महीनों के मिलने से से बनता है। एक महीना, सप्ताहों के मिलने से बनता है। एक सप्ताह दिनों के मिलने से बनता है। एक वर्ष में 12 महीने होते हैं। 12 महीनों में 365 दिन होते हैं। एक महीने में 28, 30 या 31 दिन होते हैं। 4 सप्ताह मिलकर एक महीना बनाते हैं। सात दिन मिलकर एक सप्ताह बनाते हैं।

लीप वर्ष (Leap Year) में फरवरी महीना 29 दिन का होता है।

वर्ष, महीना, दिन, सप्ताह यह सभी समय का रूप है।

Days Name In Hindi
Days Name In Hindi

आज हम इस लेख में सप्ताह के बारे में जानेंगे। एक सप्ताह के पूरे होने में सात दिन का समय लगता है। इन सभी सातों दिन के अलग-अलग नाम है। यह सभी नाम ग्रहों के नाम पर रखे गए हैं।

हिंदू धर्म के अनुसार भी इन दिनों का बहुत महत्व है। सभी दिन किसी-न-किसी भगवान का प्रतीक है। जिनके अनुसार हम उन देवी, देवताओं का पूजन भी करते है।

सप्ताह का पहला दिन रविवार या इतवार से शुरू होता है। अंग्रेजी में इसे संडे कहते हैं। सभी कार्य स्थलों पर रविवार की विशेष छुट्टी का नियम है। इस दिन लोग घर पर आराम, घूमने या अपने दूसरे काम को पूरा करते हैं। सप्ताह का अंतिम दिन शनिवार होता है। दिनों का नाम हिंदी और अंग्रेजी में समान रूप में बताया जा रहा है।

Days Name In Hindi And English | सप्ताह के 7 दिनों के नाम

S. No.दिनों के नामDays Name in Englishउच्चारण
1सोमवारMondayमंडे
2मंगलवारTuesdayट्यूज़डे
3बुधवारWednesdayवेडनस डे
4बृहस्पतिवार / गुरूवारThursdayथर्सडे
5शुक्रवारFridayफ्राइडे
6शनिवारSaturdayसैटरडे
7रविवारSundayसन्डे

रोजाना बोलचाल की भाषा में दिनों को हम अलग-अलग तरीके से भी बोलते हैं। जिसका रोजमर्रा की जिंदगी में काफी महत्व है। इसे हिंदी और अंग्रेजी दोनों में बताया जा रहा है।

दिनों से जुड़े कुछ अन्य शब्द इंग्लिश और हिंदी में

  • Day – दिन
  • Today – आज
  • Tomorrow – आने वाला कल
  • Yesterday – बीता हुआ कल
  • Tonight – आज रात
  • Yesterday Night – बीती हुई कल रात
  • Tomorrow Night – आने वाली कल की रात
  • Someday – किसी दिन
  • Week – सप्ताह
  • Month – महीना
  • Year – वर्ष

ये भी पढ़ें-

हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here