रामनवमी पर 10 लाइन | 10 Lines on Ram Navami in Hindi

रामनवमी पर 10 वाक्य निबंध: 10 Lines on Ram Navami

0
1596

रामनवमी पर 10 लाइन (10 Lines on Ram Navami in Hindi): हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार भगवान श्रीराम का जन्म राक्षस राज रावण का अंत करने के लिए हुआ था। रावण के आतंक को समाप्त करने के लिए तथा धर्म की पुनः स्थापना करने के लिए ही वे धरती पर अवतरित हुए थे। वह भगवान विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं। भगवान राम का जन्म इक्ष्वाकु वंश के रघुकुल में हुआ था। वे अयोध्या के राजा दशरथ के सबसे बड़े पुत्र थे। भगवान राम का नामकरण रघुवंशियों के गुरु महर्षि वशिष्ठ ने किया था। भगवान राम के नाम का उच्चारण करना हजार देवताओं को स्मरण करने के समान है। राम का नाम लेना मोक्ष प्रदान करता है।

10 Lines on Ram Navami in Hindi
10 Lines on Ram Navami in Hindi

10 Lines on Ram Navami in Hindi | रामनवमी पर 10 लाइन

  1. रामनवमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है जिससे बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
  2. रामनवमी भगवान राम के जन्म दिवस के उपलक्ष में मनाई जाती है।
  3. वे राजा दशरथ और रानी कौशल्या के ज्येष्ठ पुत्र थे।
  4. यह त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है।
  5. त्रेता युग में रावण के अत्याचारों से बचाने के लिए तथा धर्म की पुनर्स्थापना करने के लिए श्री राम का जन्म हुआ था।
  6. वे भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं।
  7. रामनवमी के शुभ अवसर पर मंदिरों को फूल, मालाओं से सजाया जाता है। भगवान राम की पूजा अर्चना की जाती है।
  8. इस अवसर पर मां दुर्गा की नौ दिनों तक पूजा की जाती है। नौवें दिन श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है।
  9. इस दिन भक्त श्री राम मंदिर तथा हनुमान जी के मंदिर में जाकर बड़ी ही श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं।
  10. धरती पर भगवान श्री राम को पुरुषों में उत्तम माना जाता है। उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा जाता है।

ये निबंध भी पढ़ें-

हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here