10 Lines On Makar Sankranti In Hindi | मकर संक्रांति पर 10 लाइन हिंदी में

मकर संक्रांति पर 10 वाक्य 2023 (10 Lines on Makar Sankranti 2023 In Hindi): मकर संक्रांति पर 10 लाइन हिंदी में

0
2740

10 Lines On Makar Sankranti In Hindi (मकर संक्रांति पर 10 लाइन हिंदी में): मकर संक्रांति हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण और पवित्र त्योहार है। यह प्रत्येक साल एक निश्चित तारीख 14 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग गंगा स्नान तथा दान-दक्षिणा कर पुण्य प्राप्त करते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार यह मोक्ष प्राप्ति का त्योहार है।

मकर संक्रांति का अर्थ होता है- जब सूर्य देव धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर का अर्थ होता है– मकर राशि और संक्रांति का अर्थ होता है– प्रवेश करना। मकर संक्रांति को “उत्तरायण” के नाम से भी जानते हैं। उत्तरायण का शाब्दिक अर्थ होता है– उत्तर दिशा में गमन करना। सूर्य का मकर रेखा से उत्तर की ओर जाना। सूर्य भगवान का उत्तरायण में प्रवेश करने के उपलक्ष में हिंदुओं द्वारा मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है।

10 Lines On Makar Sankranti In Hindi
10 Lines On Makar Sankranti In Hindi

यह त्योहार पूरे भारतवर्ष में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। बिहार तथा उत्तर प्रदेश में यह मकर संक्रांति के साथ-साथ खिचड़ी पर्व के नाम से भी जाना जाता है। दक्षिण भारत के राज्यों में यह मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। तमिलनाडु में यह पोंगल के नाम से जाना जाता है। पंजाब, हरियाणा में माघी मेला के नाम से जाना जाता है।

बिहार तथा उत्तर प्रदेश में इस त्योहार को दही, चिवड़ा, गुड़ तथा तिलकुट खाकर मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों में खिचड़ी बनाना अनिवार्य समझते हैं ताकि सारे ग्रह, क्लेष रोग दूर हो जाए ऐसी मान्यता है।हिंदू धर्म के अनुसार मकर संक्रांति के दिन से सारे शुभ काम करना शुरू हो जाता है।

पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन भगवान सूर्य अपने पुत्र शनि देव से मिलने उनके घर जाते हैं। यह भी मान्यता है कि मां गंगा भागीरथी का अनुसरण कर सागर में जाकर मिली थी। इसलिए इस दिन लोग गंगासागर में स्नान कर मोक्ष की प्राप्ति करते हैं। कहा भी जाता है सारे तीरथ बार-बार गंगासागर एक बार। कहने का तात्पर्य है कि सभी तीर्थों में बार-बार यात्रा कर जो पुण्य प्राप्त करते हैं वह मात्र एक बार गंगासागर में स्नान और दान करने से प्राप्त हो जाता है।

गंगासागर कोलकाता से 140 किलोमीटर दक्षिण में यह एक द्वीप है। यही गंगा नदी का सागर से संगम माना जाता है। मकर संक्रांति भारत ही नहीं पड़ोसी देश नेपाल, म्यनमार, श्रीलंका में भी अलग-अलग नामों से मनाया जाता है।

मकर संक्रांति पर 10 लाइन हिंदी में | 10 Lines On Makar Sankranti In Hindi

  1. मकर संक्रांति हिंदुओं का पवित्र तथा मोक्ष प्रदान करने वाला त्योहार है।
  2. यह त्योहार प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति पौस माह में पड़ता है।
  3. इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसी उपलक्ष में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है।
  4. इस त्योहार पर लोग प्रातः स्नान तथा भगवान का पूजन कर दही, चिवड़ा, गुड़, तिलकुट खाते हैं।
  5. उत्तर प्रदेश तथा बिहार में इस दिन विशेष रूप से खिचड़ी बनाया जाता है।
  6. मकर संक्रांति को उत्तरायण के नाम से भी जाना जाता है।
  7. इस त्योहार पर लोग दान धर्म करते हैं। यह मोक्ष तथा दान धर्म का त्योहार भी कहलाता है।
  8. मकर संक्रांति के दिन लोग गंगासागर में स्नान कर पुण्य प्राप्त करते हैं।
  9. इस दिन बच्चे तथा बड़े पतंग उड़ा कर मकर संक्रांति का आनंद उठाते हैं।
  10. यह त्योहार आपस में मेल-जोल, प्यार तथा खुशियाँ बांटता है।

ये निबंध भी पढ़ें-

हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

FAQ About 10 Lines on Makar Sankranti In Hindi

  1. Q. मकर संक्रांति के बारे में कैसे लिखें?

    Ans: मकर संक्रांति के बारे में ऊपर दिया गया लेख पढ़ें।

  2. Q. मकर संक्रांति का पर्व क्यों मनाया जाता है?

    Ans: इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसी उपलक्ष में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है।

  3. Q. मकर संक्रांति पर क्या बनाते हैं?

    Ans: इस त्योहार पर लोग प्रातः स्नान तथा भगवान का पूजन कर दही, चिवड़ा, गुड़, तिलकुट खाते हैं।

  4. Q. मकर संक्रांति कौन से भगवान का है?

    Ans: मकर संक्रांति सूर्य देव भगवान का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here