10 Lines On Christmas In Hindi | क्रिसमस पर 10 लाइन हिंदी में

10 Lines On Christmas In Hindi (क्रिसमस पर 10 लाइन हिंदी में): क्रिसमस ईसाई धर्म का सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र त्योहार है। यह एक बहुत ही प्यारा और खुशी का त्योहार है।

0
1697

10 Lines On Christmas In Hindi क्रिसमस पर 10 लाइन हिंदी में): क्रिसमस ईसाई धर्म का सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र त्योहार है। यह एक बहुत ही प्यारा और खुशी का त्योहार है। जो पूरे संसार के लोग हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। यह त्योहार भगवान ईसा मसीह के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। ईसा मसीह का जन्म 25 दिसंबर को यहूदिया (इजराइल का हिस्सा) बेथलहम शहर में हुआ था।

ईसा मसीह को जीसस क्राइस्ट के नाम से भी जाना जाता है। उनकी माता का नाम मरियम तथा पिता का नाम युसूफ था। उनका धरती पर अवतार लेने का मकसद बुराई का अंत करना था। ईसा मसीह ने लोगों को इस बात की ओर प्रेरित किया कि वे लोगों के प्रति सद्भावना रखे तथा बुरे लोगों को भी क्षमा करने की साहस रखें। तभी हम अपने ईश्वर के करीब जा सकते हैं।

10 Lines On Christmas In Hindi
10 Lines On Christmas In Hindi

क्रिसमस पर 10 लाइन हिंदी में | 10 Lines On Christmas In Hindi

  1. क्रिसमस ईसाइयों का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है।
  2. यह त्योहार प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को पूरे विश्व में हर्षोल्लास से मनाया जाता है।
  3. 25 दिसंबर को ईसाई धर्म के प्रवर्तक ईसा मसीह का जन्म हुआ था।
  4. ईसा मसीह के जन्म दिवस की खुशी में ईसाई धर्म के लोग क्रिसमस का त्योहार मनाते हैं।
  5. यह त्योहार ईसाइ ही नहीं पूरे विश्व के लोग बहुत ही आनंद के साथ मनाते हैं।
  6. क्रिसमस के त्योहार को बड़ा दिन के नाम से भी जानते हैं।
  7. क्रिसमस के पूर्व संध्या से ही ईसाई धर्म को मानने वाले लोग शाम में चर्च/गिरजाघरों में मोमबत्तियाँ जलाकर अपने ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।
  8. क्रिसमस के दिन लोग सांताक्लॉज बनकर बच्चों तथा बड़ों के लिए उपहार तथा चॉकलेट, मिठाईयां आदि भेंट करते हैं।
  9. क्रिसमस पर लोग क्रिसमस ट्री (एरोकेरिया का पौधा) को तरह-तरह के रंगीन घंटियां, गेंद, खिलौने से सजाते हैं तथा एक विशेष गाने को गाते हैं। जिसे क्रिसमस कैरोल कहते हैं।
  10. इस दिन लोगों को सरकारी अवकाश दिया जाता है।

ये निबंध भी पढ़ें-

हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

FAQ About Christmas Day

  1. Q. क्रिसमस कौन लोग मनाते हैं?

    Ans. ईसाई धर्म के लोग ईसा मसीह के जन्म दिन की खुशी में धूमधाम के साथ क्रिसमस मनाते हैं।

  2. Q. क्रिसमस डे किसकी याद में मनाया जाता है?

    Ans. क्रिसमस डे या बड़ा दिन ईसा मसीह (यीशु) के जन्म दिन की खुशी में मनाया जाता है। यह हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है।

  3. Q. क्रिसमस पर क्या उपहार मिलता है?

    Ans. चॉकलेट बॉक्स, क्रिसमस कैंडल, हैंड बैग, क्रिसमस गिफ्ट पैक, मिठाईयाँ आदि।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here