10 Lines On Lohri In Hindi | लोहड़ी पर 10 लाइन हिंदी में

10 Lines On Lohri In Hindi (लोहड़ी पर 10 लाइन हिंदी में): लोहड़ी पर 10 लाइन का निबंध

0
2212

10 Lines On Lohri In Hindi (लोहड़ी पर 10 लाइन हिंदी में): लोहड़ी का त्योहार पंजाबियों का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, जम्मू में मनाया जाता है। यह त्योहार फसल कटाई के उपलक्ष में मनाया जाता है। लोहड़ी प्रत्येक वर्ष 13 जनवरी को मनाया जाता है।

10 Lines On Lohri In Hindi
10 Lines On Lohri In Hindi

लोहड़ी का त्योहार मुख्य रूप से फसल से संबंधित त्योहार है। इस दिन फसलों की पूजा की जाती है और गन्ने की फसल की कटाई की जाती है। लोहड़ी के दिन स्त्री, पुरुष, बच्चे नए कपड़े पहनते हैं। इस दिन अग्नि प्रज्वलित कर अग्नि देवता को खाद्य पदार्थ अर्पण करते हैं। अग्नि के चारों ओर नाचते और लोकगीत गाते हैं। लोहड़ी का त्योहार मना कर सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करते हैं। सूर्य और अग्निदेव से अच्छी फसल का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यह प्रेम और सौहार्द का संदेश देने वाला त्योहार है।

लोहड़ी को सर्दियों के जाने तथा बसंत ऋतु के आगमन के तौर पर भी देखा जाता है। पंजाबियों के लिए लोहड़ी इसलिए भी खास है क्योंकि इसके अगली सुबह नई साल की शुरुआत होती है। इस त्योहार के दिन लोग मक्के की रोटी और सरसों का साग बना कर खाते हैं। इस दिन मूंगफली भुनी हुई मक्की, लावा, गजक, रेवड़ी आदी खाई जाती है। लोग इस पर्व पर भांगड़ा और गिद्दा नृत्य करते हैं। यह त्योहार बहुत ही धूम-धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। लोहड़ी को अन्य नाम लाल लोई के नाम से भी जानते हैं। लोहड़ी प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के 1 दिन पहले 13 जनवरी (पौष माह) में मनाई जाती है।

लोहड़ी पर 10 लाइन हिंदी में | 10 Lines On Lohri In Hindi

  1. लोहड़ी का त्योहार पंजाबियों का प्रमुख त्योहार है।
  2. यह त्योहार प्रत्येक वर्ष पौष माह के अंतिम तिथि को मनाई जाती है।
  3. यह त्योहार पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली तथा जम्मू में विशेष रुप से मनाई जाती है।
  4. यह त्योहार मुख्य रूप से गन्ने की फसल की कटाई के उपलक्ष में मनाई जाती है।
  5. इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं।
  6. लोहड़ी का त्योहार अग्नि प्रज्वलित कर उसके चारों ओर घूम कर लोकगीत गाते हैं तथा भांगड़ा, गिद्दा नृत्य करते हैं।
  7. इस त्योहार में लोग गजक, रेवड़ी, मूंगफली, लावा खाते है।
  8. लोहड़ी का त्योहार पंजाबियों के लिए नए साल की शुरुआत करता है।
  9. लोहड़ी को अन्य नाम लाल लोई के नाम से भी जानते हैं।
  10. यह प्रेम और सौहार्द का संदेश देने वाला त्योहार है।

ये निबंध भी पढ़ें-

हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

FAQ – 10 Lines On Lohri In Hindi

  1. Q. लोहड़ी का पर्व क्यों मनाया जाता है?

    Ans: लोहड़ी का त्योहार मुख्य रूप से फसल से संबंधित त्योहार है। इस दिन फसलों की पूजा की जाती है और गन्ने की फसल की कटाई की जाती है।

  2. Q. लोहड़ी में किसकी पूजा होती है?

    Ans: इस दिन अग्नि प्रज्वलित कर अग्नि देवता को खाद्य पदार्थ अर्पण करते हैं। अग्नि के चारों ओर नाचते और लोकगीत गाते हैं। लोहड़ी का त्योहार मना कर सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करते हैं।

  3. Q. लोहड़ी पर क्या चढ़ाएं?

    Ans: लोहड़ी के दिन मूंगफली भुनी हुई मक्की, लावा, गजक, रेवड़ी आदी खाई जाती है।

  4. Q. लोहड़ी क्यों मनाई जाती है?

    Ans: यह त्योहार फसल कटाई के उपलक्ष में मनाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here