10 Lines On Republic Day In Hindi | गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन हिंदी में

10 Lines On Republic Day In Hindi (गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन हिंदी में): हमारा देश भारत के प्रमुख तीन राष्ट्रीय त्योहारों में से एक त्योहार गणतंत्र दिवस है। गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय त्योहार के साथ-साथ भारतवर्ष का एक गौरव का दिन होता है।

0
1619

गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन हिंदी में (10 Lines On Republic Day In Hindi): हमारा देश भारत के प्रमुख तीन राष्ट्रीय त्योहारों में से एक त्योहार गणतंत्र दिवस है। गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय त्योहार के साथ-साथ भारतवर्ष का एक गौरव का दिन होता है। गणतंत्र दिवस प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को बहुत ही गर्व और उल्लास के साथ पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को हमारा देश भारत अपना संविधान लागू किया था। इस दिन भारत आजादी के साथ अपने देश और नागरिकों के हित में संविधान पारित किया था।

26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अपना संविधान लागू किया गया। 26 जनवरी 1950 को इसे पूरे भारतवर्ष में सर्वसम्मति से भारतीय लोकतंत्र प्रणाली में लागू किया गया। भारत का संविधान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने लिखा था। उन्होंने इसे 2 वर्ष 11 महीना 18 दिनों में लिखा। उस समय संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद थे। भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है।

10 Lines On Republic Day In Hindi
10 Lines On Republic Day In Hindi

गणतंत्र दिवस का महत्व इसी बात से पता चलता है कि आज हम जिस आजाद भारत में खुशी और अपने अधिकारों के साथ जीवन यापन कर रहे हैं, वह हमारे संविधान के कारण ही है। गणतंत्र शब्द का अर्थ होता है, गण का तंत्र अर्थात जनता का शासन। गणतंत्र दिवस पूरे भारतवर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस विविधता में एकता के महत्व को दर्शाता है।

10 Lines On Republic Day In Hindi | गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन हिंदी में

  1. गणतंत्र दिवस भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय त्योहार है।
  2. हमारा देश भारत प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को पूरे उत्साह और उमंग के साथ गणतंत्र दिवस मनाता है।
  3. गणतंत्र दिवस के दिन भारत के राष्ट्रपति दिल्ली के राजपथ पर झंडा फहराते हैं।
  4. झंडा फहराने के बाद सभी उपस्थित गणमान्य एक साथ खड़े होकर राष्ट्रीय झंडा तिरंगा को सम्मान के साथ सलामी देते हैं।
  5. राष्ट्रपति द्वारा झंडा फहराने के बाद देश का राष्ट्रगान जन-गण-मन गाया जाता है।
  6. 26 जनवरी 1950 को भारत का अपना संविधान लागू किया गया था।
  7. भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है।
  8. इस दिन भारत के वीर सपूतों को अपने शौर्य और पराक्रम के लिए वीर चक्र, परमवीर चक्र, अशोक चक्र जैसे राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जाता है।
  9. 26 जनवरी के दिन दिल्ली में इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक परेड तथा अनेक झांकियाँ निकाली जाती है।
  10. इस परेड में भारत के तीनों सेना जल सेना, थल सेना, वायु सेना भाग लेती है।

ये निबंध भी पढ़ें-

हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here