10 Lines on Holi In Hindi | होली पर 10 लाइन

10 Lines on Holi In Hindi (होली पर 10 लाइन): होली हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। होली को रंगों का त्योहार भी कहा जाता है। यह त्योहार प्रत्येक वर्ष फाल्गुन महीने के पूर्णिमा को मनाई जाती है।

0
1547

10 Lines on Holi In Hindi (होली पर 10 लाइन): होली हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। होली को रंगों का त्योहार भी कहा जाता है। यह त्योहार प्रत्येक वर्ष फाल्गुन महीने के पूर्णिमा को मनाई जाती है। होली का त्योहार भारत ही नहीं बल्कि विश्व भर में प्रसिद्ध है। यह बसंत ऋतु में आता है। जहां चारों तरफ रंग-बिरंगे फूल खिले होते हैं। इसीलिए होली में रंगों का महत्व बढ़ जाता है। यह बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। होली मनाने के पीछे पौराणिक कथा है। यह त्योहार होलिका दहन से शुरू होता है। होलिका दहन को होली के पूर्व संध्या में मनाया जाता है। इस दिन होलिका की पूजा कर सुख-शांति की कामना की जाती है।

10 Lines on Holi In Hindi
10 Lines on Holi In Hindi

होलिका दहन के अगले दिन होली मनाई जाती है। जिसे धूलंडी भी कहते हैं। इस दिन कोई अपना हो या पराया ना देखकर सभी पर रंग डालते हैं। सभी लोग खुशी से एक दूसरे के गले लग कर इस त्योहार को मनाते हैं। इस त्योहार को मनाने के पीछे एक बहुत ही प्रसिद्ध पौराणिक कथा है। इस कथा के अनुसार हिरण्यकश्यप नाम का एक असुर राज और उसका पुत्र प्रहलाद की कहानी है। प्रहलाद विष्णु भक्त था। जबकि हिरण्यकश्यप स्वयं को ही भगवान मानता था। क्योंकि वह कठोर तपस्या से ब्रह्मा को प्रसन्न कर अमरता का वरदान मांग लिया था। वह भगवान विष्णु को अपना दुश्मन समझता था।

होली का ऐतिहासिक महत्व यह है कि यह असुर राज हिरण्यकश्यप के बुराई का अंत दर्शाता है।तथा भगवान में आस्था रखने वाले प्रहलाद की विजय गाथा का वर्णन करता है। होली बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है।

यह त्योहार समाज में सामाजिकता बनाए रखने में सक्षम होता है। क्योंकि यह त्योहार ऊंच-नीच, जात-पात सब को भूलकर गले लगाने की शिक्षा देता है। होली का त्योहार प्रेम और उमंग का त्योहार है। इसे प्रेम से खेलना चाहिए।

10 Lines on Holi In Hindi | होली पर 10 लाइन

  1. होली हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है।
  2. होली को रंगों का त्योहार, धूलंडी आदि नाम से भी जानते हैं।
  3. यह प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है।
  4. होली के पूर्व संध्या में होलिका दहन मनाई जाती है तथा दूसरे दिन होली मनाई।
  5. इस त्योहार को मनाने के पीछे विष्णु भक्त प्रहलाद की कथा प्रचलित है।
  6. यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
  7. होलिका दहन में गोबर के उपले, लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है तथा उसकी पूजा की जाती।
  8. होली के दिन लोग गुजिया, पकौड़े, मिष्ठान का आनंद उठाते हैं।
  9. इस दिन लोग एक दूसरे पर रंग, गुलाल डालकर अपने प्रेम तथा भाईचारे को दर्शाते हैं।
  10. होली का त्योहार प्रेम तथा उमंग का त्योहार है।

ये निबंध भी पढ़ें-

हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here