Rakesh Tikait Biography in Hindi, Wiki/bio, wikipedia | राकेश टिकैत की जीवनी

0
1438

Rakesh Tikait Biography in Hindi : राकेश टिकैत की जीवन परिचय

पूरा नाम (Full Name)राकेश टिकैट
उपनाम (Nickname)ज्ञात नहीं
जन्म दिन (Birth Date)4 जून वर्ष 1969
पिता का नाम(Father's Name)महेन्द्र सिंह टिकैट
जन्म स्थान (Birth Place)उत्तर प्रदेश, सिसौली
उम्र (Age)53 वर्षीय 2020 के अनुसार
पेशा (Profession)भारतीय किसान यूनियन के नेता
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
गृहनगर (Hometown)उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर
धर्म (Religion)हिन्दु
राकेश टिकैत जाति (Caste)जाट
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)विवाहित
राशि (Zodiac Sign)तुला
राकेश टिकैत संपत्ति (Net Worth)80 करोड़, मिडिया के अनुसार

राकेश टिकैत कौन है? Who is Rakesh Tikait?

राकेश टिकैत एक व्यवहारिक किसान नेता है। वह भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता है। राकेश टिकैत के पिताजी का नाम महेंद्र सिंह टिकैत है। महेंद्र सिंह टिकैत भारतीय किसान यूनियन के भूतपूर्व अध्यक्ष थे। राकेश टिकैत अपने पिता के द्वितीय सुपुत्र हैं।

ऊचाई5’10 feet
वजनतकरीबन 87 किलों
आंखों का कलरकाला
बालों का कलरहल्का सफेद व काला
स्कूलडीएवी इंटर कॉलेज, सिसौली गांव, सिसौली
कॉलेजचौधरी चारण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ
पढाईआट्स मे स्नातकोतर, LLB
पत्नि का नामसुनीता देवी
बच्चे3
डेब्यू आंदोलनदंकल प्रस्ताव हेतु पहला किसान आंदोलन
राजनीतिक पार्टीराष्ट्रिय लोक दल
किस वजह से है चर्चाओं मेवर्तमान मे भारत मे चल रहे किसान आंदोलन की वजह से

राकेश टिकैत का पारिवारिक जीवन | Rakesh Tikait Biography in Hindi

Rakesh Tikait Biography in Hindi: राकेश टिकैत एक प्रसिद्ध व्यवहारिक किसान नेता है। वह बलयान खाप से संबंधित है। इनके तीन संताने हैं। एक पुत्र और दो पुत्री जिनके नाम है क्रमशः चरण सिंह, सीमा और ज्योति। उनके तीनों संतानों की शादी हो चुकी है।

राकेश टिकैत, चार भाई है। इनके बड़े भाई का नाम नरेश टिकैत है। नरेश टिकैत भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष हैं। स्वयं राकेश टिकैत भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता है। इनके छोटे (तीसरे) भाई का नाम सुरेंद्र टिकैत है। जो मेरठ के शुगर मिल में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। चौथे और सबसे छोटे भाई का नाम नरेंद्र टिकैत है। जो खेती का काम संभालते हैं।

राकेश टिकैत के परिवार के नियम के अनुसार परिवार का बड़ा सदस्य ही मुखिया होता है। इसलिए पिता के बाद उनके बड़े भाई नरेश टिकैत को भारतीय किसान यूनियन (बी के यू) का अध्यक्ष बनाया गया।

क्यों है चर्चा मे ?

Rakesh Tikait Biography in Hindi: सन 2020 में लाए गए कृषि कानून के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन के कारण सबसे ज्यादा चर्चित चेहरा राकेश टिकैत का रहा है। राकेश टिकैत धरना प्रदर्शन के साथ-साथ किसानों के हितों का पक्ष भी रखते हैं।

राकेश टिकैत का जन्म

राकेश टिकैत का जन्म मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के सिसौली गांव में 4 जून 1969 को हुआ था।

राकेश टिकैत की शिक्षा

राकेश टिकैत ने मेरठ उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी से M A की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद LLB की भी डिग्री प्राप्त की।

राकेश टिकैत की शादी

राकेश टिकैत की शादी सन 1985 में सुनीता देवी से हुई है। जो बागपत जनपद के दादरी गांव की है।

राकेश टिकैत का करियर

Rakesh Tikait Biography in Hindi: राकेश टिकैत सन 1992 में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नौकरी प्राप्त किए। सन 1993-1994 में दिल्ली के लाल किले पर राकेश टिकैत के पिता महेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में किसानों के हितों के पक्ष को रखने के लिए आंदोलन चला रहे थे। राकेश टिकैत पुत्र होने के नाते उन पर दबाव बनाया जा रहा था कि वे अपने पिता का आंदोलन खत्म कराएं। मगर उन्हें अपने पिता के साथ खड़ा होना ज्यादा उचित लगा।

इसी कारण उन्होंने पुलिस की नौकरी छोड़ दी तथा अपने पिता के आंदोलन में साथ देने के लिए खड़ा हो गए। राकेश टिकैत के पिता की मृत्यु के बाद पूरी तरह से भारतीय किसान यूनियन का कार्यभार अपने ऊपर ले लिया था।

Rakesh Tikait Biography in Hindi: परिवार के नियम के मुताबिक बड़े बेटे को भारतीय किसान यूनियन का अध्यक्ष बनाया गया। लेकिन व्यवहारिक तौर पर बी के यू के सभी अहम फैसले राकेश टिकैत ही लेते हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उनको संगठन का राष्ट्रीय प्रवक्ता का पद सन 1997 में प्रदान किया गया। भारतीय किसान यूनियन की नीव सन 1987 में रखी गई थी। किसानों के हितों की लड़ाई लड़ने के कारण उन्हें 44 बार जेल जाना पड़ा।

राकेश टिकैत ने दो बार चुनाव लड़े। पहली बार 2007 में मुजफ्फरनगर के खतौली विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़े। इसके बाद 2014 में अमरोहा जनपद से राष्ट्रीय लोक दल पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़े। मगर दोनों चुनाव में उन्हें पराजय मिली।

राकेश टिकैत की संपत्ति

Rakesh Tikait Biography in Hindi: प्राप्त सूत्रों के अनुसार राकेश टिकैत के पास चार राज्यों में संपत्ति है। जिनके नाम हैं उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और दिल्ली। एक अनुमान के अनुसार देश के कई विभिन्न शहरों में भी संपत्ति है। आंकड़ा बताता है कि देश के 13 शहरों में भी उनकी संपत्ति है। सूत्रों के अनुसार राकेश टिकैत के पास कुल 80 करोड़ की संपत्ति है। राकेश टिकैत के परिवार के पास कुल 110 बीघा जमीन है। टिकैत परिवार के जमीन की खेती खुद टिकैत परिवार ही करते हैं। राकेश टिकैत के खेतों से प्राप्त आमदनी भी लाखों की है।

राकेश टिकैत के आंसू

राकेश टिकैत जो बहुत ही बुलंद आवाज में मीडिया के सामने बोलते थे- “कौन रोकेगा दिल्ली में ट्रैक्टर रैली को? मैं उसे देख लूंगा”। मगर 26 जनवरी की ट्रैक्टर रैली में हुई घटना के बाद वे बहुत ही भावुक हो गए। उनके आंखों में आंसू थे। वे भरे गले से बोल रहे थे कि उनके साथ धोखा हुआ है। जिनको उन्होंने वोट दिया, जिन पर विश्वास किया, वही उनको धोखा दिया है। किसानों के ऊपर लाठियां चलवाई। राकेश टिकैत का इशारा बीजेपी की ओर था। यही वे आंसू और बातें थी जो कमजोर पड़े किसान आंदोलन को फिर से मजबूत कर दिया।

राकेश टिकैत के विडियो

राकेश टिकैत के आंसू

इनकी भी जीवनी पढ़ें-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here