Miss India 2022 Sini Shetty Biography in Hindi | मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी का जीवन परिचय

0
1482

Miss India 2022 Sini Shetty Biography in Hindi (मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी का जीवन परिचय): मिस इंडिया 2022 का खिताब कर्नाटक राज्य के सिनी सिटी ने अपने नाम कर लिया है। इस प्रतियोगिता को उन्होंने 31 फाइनलिस्ट को मात देकर मिस इंडिया का ताज अपने सिर पर सुशोभित कर लिया है।

Miss India 2022 Sini Shetty Biography in Hindi
Miss India 2022 Sini Shetty Biography in Hindi

3 जुलाई 2022 को मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता को बहुत ही अच्छी तरीके से हैंडल करते हुए सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया का ताज हासिल करने में कामयाब रही। इसके साथ ही वे मिस इंडिया 2022 की विजेता घोषित हुई। विजेता घोषित होते ही उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।

इस प्रतिस्पर्धा में राजस्थान की रूबल शेखावत मिस इंडिया 2022 की पहली रनर अप तथा उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान दूसरी रनर अप रही।

मिस इंडिया 2021 की विजेता रह चुकी मानसा वाराणसी ने मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी को ताज पहनाया। पाँच प्रतिभागियों में सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, प्रज्ञा अय्यागरी, और गार्गी नंदी थी।

Miss India 2022 Sini Shetty Biography in Hindi

नाम (Name)सिनी शेट्टी
जन्म स्थान (Birth Place)मुंबई
गृह नगर (Home Town)कर्नाटक
जन्मदिन (Date Of Birth)2000
उम्र (Age)21
वजन (Weight)54 किलो
हाईट (Height)5 फीट 9 इंच
चर्चितफेमिना मिस इंडिया 2022, फेमिना मिस इंडिया कर्नाटक
स्कूल (School)St. Dominic Savio Vidyalaya
कॉलेज (College)S.K. Somaiya Degree College of Arts, Science and Commerce, Vidhya Vihar
पेशा (Profession)Product Executive, Dancer, Actor, Model, Content Creator
शौक (Hobbies)Dancing, Arts, Community Service, Cooking, Yoga, Travelling

सिनी शेट्टी का जन्म

सिनी शेट्टी का जन्म वर्ष 2000 में मुंबई में हुआ। मूल रूप से वे कर्नाटक की रहने वाली है। उनकी उम्र 21 वर्ष है।

शिक्षा

सिनी शेट्टी ने अपनी शिक्षा St. Dominic Savio Vidyalaya, मुंबई से किया। उसके बाद उन्होंने अकाउंट और फाइनेंस की डिग्री S.K. Somaiya Degree College of Arts, Science and Commerce, Vidhya Vihar से की। तत्काल वे Chartered Financial Analyst (CFA) का कोर्स कर रही है।

कला

उन्होंने 4 साल की उम्र से नृत्य करना शुरू कर दिया था। 14 साल की उम्र में भरतनाट्यम में उन्होंने अरंगत्रम पूरा किया। फिलहाल सिनी एक प्रोफेशनल भरतनाट्यम डांसर भी है। सिनी शेट्टी प्रियंका चोपड़ा की फैन है।

मिस इंडिया 2022 में सेलिब्रिटीओं का जलवा

मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले के रेड कारपेट पर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपना खास जलवा बिखेरा। इस समारोह में फिल्मी सितारों ने अपना भरपूर योगदान दिया। जिसमें मलाइका अरोड़ा गोल्डन कलर के गाउन में शिरकत की थी। नेहा धूपिया सिलवर कलर का गाउन पहन रखा था। कृति सेनन ब्लैक एंड वाइट कलर के बेल बॉटम आउटफिट मैं अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। नेहा धूपिया को मिस इंडिया बने 20 साल पूरे हो गए हैं।

यें भी पढ़ें –

Education Loan

मिस इंडिया 2022 के जज

वर्ष 2022 की मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में जजों के पैनलिस्ट में छह सेलेब्स की जिम्मेदारी थी। जिसमें मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, श्यामक डाबर, राहुल खन्ना, डीनो मोरिया और रोहित गांधी थे। इसके साथ-साथ इस पैनल में महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मिताली राज भी शिरकत की थी।

इनकी भी जीवनी पढ़ें-

हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

FAQ – Miss India 2022 Sini Shetty Biography in Hindi

सिनी शेट्टी कौन है?

सिनी शेट्टी 2022 की फेमिना मिस इंडिया की विजेता है।

सिनी शेट्टी की उम्र कितनी है?

21 वर्ष

सिनी शेट्टी का जन्म स्थान कहा है?

सिनी शेट्टी का जन्म वर्ष 2000 में मुंबई में हुआ। मूल रूप से वे कर्नाटक की रहने वाली है।

फेमिना मिस इंडिया 2022 पहली रनर अप कौन है?

राजस्थान की रूबल शेखावत फेमिना मिस इंडिया 2022 की पहली रनर अप है।

फेमिना मिस इंडिया 2022 दूसरी रनर अप कौन है?

उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान फेमिना मिस इंडिया 2022 दूसरी रनर अप है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here