Bipin Rawat Biography in Hindi | बिपिन रावत की जीवनी

0
1207

Bipin Rawat Biography in Hindi: बिपिन रावत की जीवनी

1.नामबिपिन रावत
2.जन्म स्थानपौड़ी, उत्तराखंड
3.जन्म16 मार्च 1958
4.मृत्यु8 दिसंबर 2021
5.मृत्यु स्थानकुन्नूर, तमिलनाडु
6.आयु63 वर्ष
7.पिता का नामलेफ्टिनेंट जनरल लक्ष्मण सिंह रावत
8.माता का नामपॉलीन कोच
9.पत्नी का नाममधुलिका रावत
10.बच्चेदो बेटियां
11.जातिक्षत्रीय राजपूत
12.धर्महिन्दू
13.अवार्डविशिस्त सेना मैडल
Bipin Rawat Biography in Hindi

बिपिन रावत की पारिवारिक जीवनी

जनरल बिपिन रावत का जन्म 16 मार्च 1958 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुआ था। उनका जन्म राजपूताना परिवार में हुआ था। उनके पिता जी का नाम जनरल लक्ष्मण सिंह जी रावत था। उनके पिता भी लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर रहकर देश की सेवा की। वे जिस परिवार में पैदा हुए थे, उनके पूर्वज भी देश सेवा के लिए सेना में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

Bipin rawat biography in hindi
Bipin rawat biography in hindi

बिपिन रावत की शिक्षा

बिपिन रावत की प्रारंभिक शिक्षा देहरादून में कैम्ब्रियन हॉल स्कूल, सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला तथा भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से शिक्षा प्राप्त की। आईएमए देहरादून में बिपिन रावत को ‘स्वॉर्ड ऑफ़ ऑनर’ से सम्मानित किया गया। भारतीय सैन्य अकादमी से उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से रक्षा एवं प्रबंधन अध्ययन में एमफिल की डिग्री प्राप्त की। मद्रास विश्वविद्यालय से डिफेंस स्टडीज में एमफिल किया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से सैन्य मीडिया अध्ययन में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।

सैन्य सेवाएं तथा कार्यकाल

बिपिन सिंह रावत की प्रथम नियुक्ति मिजोरम में सन 1979 में सेना में हुई। सन 1 सितंबर 2016 को सेना के उप प्रमुख का पद संभाला। उन्होंने 31 दिसंबर 2016 का सेना प्रमुख का पद संभाला। बिपिन रावत को 1 जनवरी 2020 को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) ऑफ इंडिया चुना गया।

1.सेकंड लेफ्टिनेंट16 दिसंबर 1978
2.लेफ्टिनेंट16 दिसंबर 1980
3.कैप्टेन31 जुलाई 1984
4.मेजर16 दिसंबर 1989
5.लेफ्टिनेंट कर्नल1 जून 1998
6.कर्नल1 अगस्त 2003
7.ब्रिगेडियर1 अक्टूबर 2007
8.मेजर जनरल20 अक्टूबर 2011
9.लेफ्टिनेंट जनरल1 जून 2014
10.जनरल (COAS)1 जनवरी 2017
11.जनरल(CDS)30 दिसंबर 2019
Bipin Rawat Biography in Hindi

बिपिन रावत की पत्नी और बच्चे

बिपिन रावत की पत्नी का नाम मधुलिका था। उनकी दो बेटियां हैं। पत्नी मधुलिका रावत आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (आवा) की अध्यक्ष थी। वह सेना के जवानों की पत्नियों, बच्चों, शहीद हो चुके जवानों के परिवारों को सहारा देने की जिम्मेदारी का कार्यभार संभालती थी। तमिलनाडु में कुन्नूर के भारतीय वायुसेना का हेलिकॉप्टर MI-17 V5, रक्षा प्रमुख बिपिन रावत के साथ 8 दिसंबर 2021 को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में शामिल 14 में से 13 सैन्य अधिकारी की मृत्यु हो गई।

इस दुर्घटना में बिपिन रावत की पत्नी जो की आवा की अध्यक्ष थी, उनकी भी मौत हो गई। इस हेलिकॉप्टर ने कोयंबटूर में सुलुर एयर बेस से उड़ान भरी थी। यह सी डी एस रावत तथा अन्य सैन्य अधिकारी को लेकर वेलिंगटन सैन्य अधिकारी अकादमी जा रही थी। 63 वर्ष की आयु में देश की सेवा करते हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में वे काल के गाल में समा गए।

इनकी भी जीवनी पढ़ें-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here