Lakshya Sen Biography in Hindi | लक्ष्य सेन की जीवनी

0
1519

Lakshya Sen Biography in Hindi: लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) एक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी है। लक्ष्य सेन का जन्म 16 अगस्त 2001 में अल्मोड़ा (उत्तराखंड) में हुआ। वे एक बैडमिंटन खिलाड़ी के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिताजी का नाम डी. के. सेन है। लक्ष्य सेन के पिताजी भी एक बैडमिंटन कोच है। उन्होंने लक्ष्य सेन को भी प्रशिक्षित किया है। लक्ष्य सेन की आयु 21 वर्ष है। उनकी लंबाई 5 फीट 10 इंच है। लक्ष्य सेन के भाई का नाम चिराग सेन है। चिराग सेन भी एक प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी है। लक्ष्य सेन के कोच हैं- विमल कुमार, प्रकाश पादुकोण, डी. के. सेन

भारत के लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) ने कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2022) में पुरुष सिंगल्स का गोल्ड मेडल जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में लक्ष्य सेन ने मलेशिया के त्जे योंग (Ng Tze Yong) को 19-21, 21-9, 21-16 से हराया। पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहे 21 साल के लक्ष्य सेन ने भारत को 20वां गोल्ड दिलाया।

Lakshya Sen19-21-21
Ng Tze Yong21-9-16

लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) ने वर्तमान के वर्ल्ड चैंपियन Loh kean Yew को पराजित किया है। Loh kean Yew सिंगापुर के खिलाड़ी हैं। पुरुष एकल (Mens Singal) का पहला वर्ल्ड खिताब उन्होंने अपने नाम किया है। उन्होंने सीधे सेट में (Straight Games) 24-22, 21-17 से जीत हासिल की है।

Lakshya Sen Biography

पूरा नामलक्ष्य सेन
पिताजी का नामडी. के. सेन
जन्म16 अगस्त 2001
जन्म स्थानअल्मोड़ा (उत्तराखंड)
कोचप्रकाश पादुकोण
विमल कुमार
डीके सेन
लंबाई 5 फीट 10
भाई का नाम चिराग सेन
Lakshya Sen Biography in Hindi
Lakshya Sen Biography in Hindi

Report | रिपोर्ट

Lakshya Sen24-21
Loh kean Yew22-17

पुरुष एकल बैडमिंटन खेल का निर्णायक खेल 2022, भारत के लक्ष्य सेन और सिंगापुर के Loh kean Yew के बीच नई दिल्ली में 16 जनवरी 2022 को संपन्न हुआ। जिसमें भारत के खिलाड़ी लक्ष्य सेन की विजय प्राप्त हुई है।

Achievement | उपलब्धियाँ

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के बीच अंडर-13, अंडर-17 और अंडर-19 राष्ट्रीय टूर्नामेंट उन्होंने आसानी से जीते। उनके रगों में एक शटलर खिलाड़ी का जज्बा विद्यमान है।

  • 2016 एशिया जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य
  • 2016 इंडिया इंटरनेशनल सीरीज़ में गोल्ड
  • 2017 टाटा ओपन इंडिया इंटरनेशनल में रजत
  • 2017 इंडिया इंटरनेशनल सीरीज़ में गोल्ड
  • 2017 यूरेशियन बल्गेरियाई ओपन में स्वर्ण
  • 2018 ब्यूनस आयर्स युवा ओलंपिक में रजत
  • 2018 एशियाई जूनियर चैंपियनशिप, बैंकॉक में स्वर्ण
  • 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2022) में पुरुष सिंगल्स का गोल्ड मेडल

इनकी भी जीवनी पढ़ें-

हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Previous articleS Somnath Biography In Hindi | एस सोमनाथ की जीवनी
Next articleVachan In Hindi | वचन: परिभाषा, भेद और उदाहरण
मेरा नाम श्रीमती स्मिता सिंह है। मै इस वेबसाइट "www.hindikahani.xyz" की लेखिका और संस्थापिका हूँ। मेरी शिक्षा बी.ए. (सोसियोलॉजी, ऑनर्स) मगध विश्वविद्यालय से हुई है। मुझे हिंदी विषय में बहुत रूचि है। मुझे हिन्दी विषय का विशेष ज्ञान है और मुझे अध्यापन का कई वर्षों का अनुभव है। मैंने इस शैक्षिक वेबसाइट को अपनी राष्ट्रीय भाषा हिंदी में सभी को मुफ्त शिक्षा देने की सोच के साथ शुरू किया है। जिससे इस विषय से सम्बंधित जानकारी ज्यादा-से-ज्यादा पाठकगण को प्राप्त हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here