S Somnath Biography In Hindi | एस सोमनाथ की जीवनी

1
1504

S Somnath Biography In Hindi: एस सोमनाथ का जन्म 1963 में हुआ था। वे केरल के आप्पुझा (अलेप्पी) के रहने वाले हैं। एस सोमनाथ के पिता जी हिंदी के शिक्षक थे।उनके पिताजी सोमनाथ को विज्ञान में रुचि रखने के लिए प्रोत्साहित करते थे। इसलिए उन्हें अंग्रेजी और मलयालम दोनों में विज्ञान की पुस्तकें पढ़ने के लिए दिए।

रॉकेट वैज्ञानिक एस सोमनाथ को भारतीय अनुसंधान संगठन का प्रमुख नियुक्त किया गया है। इनका कार्यकाल 3 साल का होगा। वैज्ञानिक एस सोमनाथ वर्तमान में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक हैं।

इसरो (ISRO) के वर्तमान प्रमुख के सिवन का कार्यकाल 14 जनवरी 2022 को पूरा हो जाएगा। के सिवन को जनवरी 2018 में इसरो का प्रमुख नियुक्त किया गया था। दिसंबर 2020 में उनका कार्यकाल पूरा हो गया था। लेकिन केंद्र सरकार ने 14 जनवरी 2022 तक उनके कार्यकाल का समय बढ़ा दिया।

एस सोमनाथ ने तरल प्रणोदन प्रणाली केंद्र (एलपीएससी) वालियामाला, तिरुअनंतपुरम के निदेशक के रूप में ढाई साल तक कार्यभार संभाला। उसके बाद विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला।

S Somnath Biography In Hindi
S Somnath Biography In Hindi

एस सोमनाथ की जीवनी | S Somnath Biography In Hindi

नामडॉ. एस सोमनाथ
जन्मजुलाई 1963
शिक्षा महाराजा कॉलेज एर्नाकुलम से प्री डिग्री
टीकेएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग क्विलोन, केरल विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग (बीटेक)
भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग (एमटेक) में मास्टर डिग्री
पत्नी का नामवलसाला
बच्चे 2

शिक्षा | Education

एस सोमनाथ ने स्कूली शिक्षा मलयालम भाषा के माध्यम से कि वे प्रारंभ से एक मेधावी तथा विज्ञान के विषय में विशेष रूचि रखते थे।

सोमनाथ ने महाराजा कॉलेज एर्नाकुलम से प्री डिग्री प्रोग्राम पूरा किया। टीकेएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग क्विलोन, केरल विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग (बीटेक) में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उसके बाद भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग (एमटेक) में मास्टर डिग्री प्राप्त की।

पत्नी और बच्चे | Wife And Children

सोमनाथ की पत्नी का नाम वलसाला है। जो गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स डिपार्टमेंट में कार्यरत है। उनके दो बच्चे हैं। वे दोनों ही इंजीनियरिंग में मास्टर की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं। सोमनाथ ने लॉन्च व्हीकल की डिजाइन तैयार करने में अपना अहम योगदान दिया है। लॉन्च व्हीकल की सिस्टम इंजीनियरिंग स्ट्रक्चरल डिजाइन, स्ट्रक्चरल डायनॉमिक्स और पायरोटेक्निक्स में निपुण है।

एस सोमनाथ पुरस्कार और सम्मान | S Somanath Awards and Honours

  • एस्ट्रोनॉटिकल सोसायटी ऑफ इंडिया (एएसआई) की ओर से अंतरिक्ष स्वर्ण पदक
  • इसरो से जीएसएलवी एमके-III प्राप्ति के लिए प्रदर्शन उत्कृष्टता पुरस्कार-2014 और टीम उत्कृष्टता पुरस्कार-2014
  • इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एस्ट्रोनॉटिक्स (IAA) के संवाददाता सदस्य
  • इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग (INAE) के फेलो

एस सोमनाथ (S Somanath) की अपने कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि

एस सोमनाथ का पूरा नाम श्रीधर पाणिकर सोमनाथ है। वे एस सोमनाथ के नाम से प्रसिद्ध है। उनकी अध्यक्षता में इसरो ने चंद्रयान 3 भारतीय चंद्र अन्वेषण मिशन चलाया। चंद्रमा के सतह पर उतरने वाला लैंडर का नाम विक्रम और रोवर का नाम प्रज्ञान है। इस मिशन को 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया था। जो सफलतापूर्वक 23 अगस्त 2023 को भारतीय समय अनुसार शाम 6:04 पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा।

चंद्रयान-3 के सफल होने के बाद भारत दक्षिणी ध्रुव पर उतारने वाला संसार का पहला देश बन गया। इस प्रकार चांद पर पहुंचने वाला भारत संसार का चौथा देश बन गया। इससे पहले चांद उत्तरी ध्रुव पर अमेरिका, रूस और चीन ने सफलता प्राप्त की थी। भारत चंद्र मिशन प्रदर्शन करने वाला चौथा देश बन गया है। परंतु भारत चंद्रयान 3 मिशन चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर संसार में अपना लोहा मनवा लिया है। इससे हर भारतवासी का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है।

  1. चंद्रयान 2 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के जिस सतह पर उतरा था, उस जगह का नाम भारत सरकार द्वारा तिरंगा नाम दिया गया है।
  2. चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के जिस सतह पर उतरा था, उसका नाम शिव शक्ति नाम दिया गया है।
  3. चंद्रमा के सतह पर चंद्रयान 3 के प्रज्ञान रोवर के चलने से एक तरफ इसरो का लोगो और दूसरी तरफ भारत का राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ का छाप छोड़ता हुआ जाएगा।
  4. भारत सरकार द्वारा 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने की घोषणा की गई है।

इनकी भी जीवनी पढ़ें-

हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

FAQ

डॉ. एस सोमनाथ कौन हैं ?

डॉ. एस सोमनाथ इसरो के वर्तमान अध्यक्ष हैं।

डॉ. एस सोमनाथ का जन्म कब हुआ?

जुलाई 1963

डॉ. एस सोमनाथ पत्नी का क्या नाम हैं?

वलसाला

वीएसएससी का पूर्ण रूप क्या है?

VSSC का फुल फॉर्म विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर है। यह लॉन्च वाहनों के डिजाइन और प्राप्ति के लिए जिम्मेदार इसरो का प्रमुख केंद्र है।

इसरो के नए अध्यक्ष कौन हैं?

डॉ. एस सोमनाथ को इसरो के दसवें अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

Previous articleKahani Kise Kahate Hain | कहानी किसे कहते हैं
Next articleLakshya Sen Biography in Hindi | लक्ष्य सेन की जीवनी
मेरा नाम श्रीमती स्मिता सिंह है। मै इस वेबसाइट "www.hindikahani.xyz" की लेखिका और संस्थापिका हूँ। मेरी शिक्षा बी.ए. (सोसियोलॉजी, ऑनर्स) मगध विश्वविद्यालय से हुई है। मुझे हिंदी विषय में बहुत रूचि है। मुझे हिन्दी विषय का विशेष ज्ञान है और मुझे अध्यापन का कई वर्षों का अनुभव है। मैंने इस शैक्षिक वेबसाइट को अपनी राष्ट्रीय भाषा हिंदी में सभी को मुफ्त शिक्षा देने की सोच के साथ शुरू किया है। जिससे इस विषय से सम्बंधित जानकारी ज्यादा-से-ज्यादा पाठकगण को प्राप्त हो सके।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here